तीसरा फ्यूल जिल्ट कॉन्फ्रेंस और मोज़िला हैकाथन चेन्नई में संपन्न
तीसरा फ्यूल जिल्ट कॉन्फ्रेंस 2015 आज चेन्नई में संपन्न हुआ. भाषाई कंप्यूटिंग के लिए मानक भाषाई संसाधन और औज़ार बनाने में पिछले सात सालों से जुटी फ्यूल परियोजना के द्वारा 2013 में आरंभ किए गए इस सम्मेलन के प्रायोजक और आयोजक दुनिया की जानी-मानी कंपनियां मोज़िला, सी-डैक और रेड हैट हैं.
